फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Agriculture Ministry official caught while taking a bribe,

घूस लेते पकड़ा कृषि मंत्रालय का अधिकारी, सीबीआई ने घर से बरामद किए दस्तावेज

Mon, 23 May 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 23 May 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Ministry official caught while taking a bribe,
सीबीअाई

दिल्ली में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सीनियर अकाउंट्स अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता के सेक्टर 19 स्थित आवास पर सीबीआई ने छापा मार कार्रवाई की। सीबीआई टीम ने उनके घर से कई दस्तावेज कब्जे में लिए। 

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट में भारत सरकार की ओर से सीनियर  काउंसल पैनल में तैनात एक एडवोकेट ने राजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। वकील ने हाई कोर्ट में चल रहे कई मामलों में कृषि मंत्रालय भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर राजीव कुमार गुप्ता उनके बिल का भुगतान नहीं कर रहा था। इन बिलों को क्लियर कराने के एवज में राजीव गुप्ता ने वकील से 55 हजार रुपये घूस की मांग की थी। सीबीआई में शिकायत करने के बाद पीड़ित ने धूस की रकम देने की हामी भर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव ने घूस की रकम देने के लिए वकील को रविवार को दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन में बुलाया था। यहां सीबीआई टीम पहले से ही मौजूद थी। वकील ने जैसे ही घूस के 55 हजार रुपये राजीव गुप्ता को दिए सीबीआई वालों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। राजीव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद एक टीम ने सेक्टर 19 स्थित आवास पर छापा मार कार्रवाई की।


 सूत्रों के मुताबिक टीम ने उसके घर से वकील के बिलों के भुगतान संबंधी कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक राजीव कुमार गुप्ता कृषि मंत्रालय से पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में भी तैनात रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed