फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   again a prisoner died in tihar jail, condition suspected.

तिहाड़ जेल में फिर एक कैदी की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 16 Sep 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
again a prisoner died in tihar jail, condition suspected.

तिहाड़ जेल में संदिग्ध हालात में विचाराधीन कैदी सिराजुद्दीन (38) की मौत हो गई। उसका शव जेल-आठ के शौचालय में लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कैदी ने आत्महत्या की, जबकि परिजनों का आरोप है कि सिराजुद्दीन की हत्या की गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिहाड़ में पिछले एक पखवाड़े में चार कैदियों की मौत अलग-अलग कारणों से हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष मार्च से तिहाड़ जेल-आठ में बंद सिराजुद्दीन ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे जेल के शौचालय में फांसी लगा ली। डीडीयू अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। न्यायिक हिरासत में मौत होने की वजह से मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार अकिल ने बताया कि सिराजुद्दीन ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस वालों के खिलाफ बयान दिया था, इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। अकिल ने आरोप लगाया कि जिस रस्सी के सहारे खुदकुशी की बात पुलिस कह रही है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराजुद्दीन का वजन 80 से 90 किलोग्राम था, उस रस्सी से फांसी संभव नहीं है। सिराजुद्दीन पर दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था और इसी मामले में तिहाड़ में बंद था।


सिराजुद्दीन पर पत्नी की हत्या का मुकदमा भी उत्तर प्रदेश में चल रहा था। सिराजुद्दीन पहले दिल्ली में ही रहता था लेकिन 2013 में मकान बेचकर बिजनौर (यूपी) स्थित नाडौर में शिफ्ट हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed