फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after two days of accident BMW incident accused absconding

दो दिन बाद भी बीएमडब्ल्यू हादसे का आरोपी फरार

Mon, 18 Apr 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
after two days of accident BMW incident accused absconding
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के ढीले रवैये का पता इस बात से चल जाता है कि हादसे के दो दिन बीतने के बावजूद आरोपी चालक विनोद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह हाल तब है जब पुलिस के पास आरोपी और उसके परिवार की सारी जानकारी मौजूद है। विनोद दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-22 में जिम चलाता है।

विज्ञापन


उसका प्रॉपर्टी का भी बिजनेस है। बीएमडब्ल्यू कार फरीदाबाद निवासी उसकी भाभी नीतू के नाम रजिस्टर्ड है। वहीं, डीएसपी डॉ. अनूप सिंह ने कहना है कि आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के अन्य शहरों में उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, संबंधियों का कहना है कि वह सोमवार को कोर्ट में समर्पण करना चाहता है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। गुलफाम के परिजनों की शिकायत पर प्रकाश अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन गठित कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल अनवर को परिजन शनिवार रात को छुट्टी कराकर निवास स्थान मुरादाबाद ले गए। सुमित्रा अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, परिजन खुद उसके लेकर गए हैं। उसके सिर में चोट लगी थीं। उसका सीटी स्कैन किया गया था जो सामान्य था। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश वार्ष्णेय ने बताया कि अनवर को परिजन घर ले गए हैं। वहीं, अन्य दोनों घायल जोगिंदर और प्रेम सिंह के पैर में फ्रैक्चर व अन्य जगहों पर चोट लगी हैं। दोनों ही हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed