{"_id":"5773af004f1c1bc97379c874","slug":"after-the-abduction-of-minor-rape-the-accused-went-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्करपुर गांव से तीन दिन पहले अपहृत हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने नाबालिग को बरामद कराने के साथ ही उसका मेडिल चेकअप कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। चक्करपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले सेक्टर 29 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर से संदिग्ध हालत में लापता है।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर डीएलएफ फेस पांच में कुतुब आटो वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिक देव कुमार सिंह के खिलाफ नाबालिग को अपहरण करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपरण पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को नाबालिग के साथ बरामद किया।
नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराने के बाद पुलिस ने उसका अदालत में बयान दर्ज कराया। अपने बयान में उसने देव सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पोस्को एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर छानबीन की। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।