फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after quarreling wife came Maternal house son in law had cut throat of his mother in law

सास ने साथ नहीं ले जाने दी पत्नी तो दामाद ने चापड़ से काट डाला उसका गला

Fri, 01 Jul 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
after quarreling wife came Maternal house son in law had cut throat of his mother in law

पश्चिम दिल्ली के उत्तमनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दामाद ने सास का गला काटकर हत्या कर दी। क्योंकि सास ने पत्नी को साथ ले जाने से मना कर दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हत्या में चापड़ का इस्तेमाल किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सास की तरफ से आरोपी की पत्नी को ले जाने से इनकार करना हत्या का तात्कालिक कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है। मृतक सास का नाम कलावती था। महेंद्र शिव विहार, जेजे कॉलोनी में ससुराल शाम को पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को महेन्द्र के साथ जाने से रोका

after quarreling wife came Maternal house son in law had cut throat of his mother in law

कलावती की तीन बेटियों में से एक निशा की शादी महेंद्र से हुई थी। निशा और महेंद्र का एक बेटा और एक बेटी है। किसी बात को लेकर करीब तीन महीने पहले निशा मायके आ गई थी।

बताते हैं कि महेंद्र को नशे की लत है और पत्नी से झगड़ा करता था। ससुराल वालों ने कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं माना। यही वजह है कि कलावती ने बेटी को महेन्द्र के साथ जाने से रोका।

इस पर महेन्द्र गुस्से में आ गया। शाम करीब पौने सात बजे सास की चापड़ से हत्या कर दी। पुलिस को यह भी आशंका है कि वह पत्नी को भी मारना चाहता था। सास की हत्या के बाद महेन्द्र भाग रहा था जिसे वहां बीट पर तैनात पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed