{"_id":"5b4d62334f1c1b35748b5484","slug":"after-murder-of-munna-bajrangi-in-jail-anil-dujana-and-amit-kasana-also-threaten-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दहशत में अपराधी, अनिल दुजाना और अमित कसाना को भी जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दहशत में अपराधी, अनिल दुजाना और अमित कसाना को भी जान का खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की कड़ी सुरक्षा में हुई हत्या के बाद अपराधियों में दहशत छाया हुआ है। अब अनिल दुजाना और अमित कसाना ने भी कोर्ट में अर्जी देकर अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने पेशी के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट व सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
अधिवक्ता जितेंद्र नागर के मुताबिक अनिल दुजाना वर्तमान में महाराजगंज में बंद है। जब वह बांदा जेल में बंद था, तो गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर पेशी पर लाने के दौरान उसके साथ एक वज्र वाहन और 21 से 22 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी आते थे। इसके अलावा अनिल को बुलेटप्रूफ जैकेट भी मुहैया कराई जाती थी। अनिल को महाराजगंज जेल में स्थानांतरित किए जाने के बाद उसकी सुरक्षा कम कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने अनिल दुजाना की जान को सुंदर भाटी गैंग से खतरा बताया है। वहीं लुकसर जेल में बंद अमित कसाना के बारे में इसी तरह की जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की है। अधिवक्ता का कहना है कि दोनों की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले कुलवीर भाटी भी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर चुका है।
विज्ञापन