फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after losing cousin filed a fake case against the elder cousin brother

कुश्ती की हार का गुस्सा कुछ ऐसे निकाला कि दर्ज करवा दी फर्जी शिकायत

Mon, 21 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
after losing cousin filed a fake case against the elder cousin brother
demo pic
सेक्टर-62 के आम्रपाली रोड पर दो चचेरे भाईयों में विवाद हो गया। दोनों ने आपस में तय किया कि वह कुश्ती के माध्यम से अपना गुस्सा निकालेंगे और जो जीतेगा वही सही होगा।
विज्ञापन


दोनों भाईयों के बीच करीब 20 मिनट तक कुश्ती हुई और जब छोटा चचेरा भाई हार गया तो उसने बदला लेने के लिए अपने हाथ में बोतल फोड़कर चोट मार ली।

इसके बाद पुलिस में जाकर शिकायत की कि चचेरे भाई ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो मामला साफ हो गया।

घर से दूर जाकर दोनों ने जमकर कुश्ती लड़ी

after losing cousin filed a fake case against the elder cousin brother
demo pic

सेक्टर-58 इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी आदेश और रोहित में कुछ विवाद चल रहा था। मारपीट होने की नौबत आई तो दोनों घर से नोएडा की ओर आ गए और सेक्टर-62 स्थित आम्रपाली कार्यालय के पास के पार्क में दोनों ने जमकर कुश्ती लड़ी। कुश्ती में रोहित जीत गया।

इससे आदेश का गुस्सा और भी बढ़ गया। उसने अपने चचेरे भाई को सबक सिखाने के लिए उसे कानूनी दांवपेंच में फंसाने की योजना बनाई।

उसके जाते ही आदेश ने पास में पड़ी एक बोतल तोड़ी और हाथ में मार लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद वह मामले की शिकायत करने थाना सेक्टर-58 पहुंचा और चचेरे भाई के खिलाफ चाकू से हमला करने का मामला दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड दारोगा ने सही बयान दे कर मामला रफा दफा करवाया

after losing cousin filed a fake case against the elder cousin brother
demo pic

पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए गई तो टहल रहे एक रिटायर्ड दारोगा मिल गए। उन्होंने घटना की जानकारी दी तो पूरा मामला साफ हो गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट के मामले को अब खत्म कर दिया जाएगा। चूंकि पूरे मामले में एक रिटायर्ड दारोगा ने बयान दर्ज कराए हैं। इसके अलावा फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में भी अधिकारियों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed