फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after having free food boys started demolishing and assaulting

मुफ्त का खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे तो चालू कर दी ढाबे में तोड़फोड़ व मारपीट

Tue, 22 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
after having free food boys started demolishing and assaulting
demo pic

सेक्टर-2 स्थित राजस्थान भोजनालय में रविवार शाम खाना खाने आए युवकों ने बिल की रकम मांगने पर तोड़फोड़ की और संचालक महेंद्र पर रंगदारी देने का दबाव बनाया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर सदर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


भोजनालय संचालक महेंद्र के मुताबिक, नवादा गांव के रहने वाले कुछ दबंग आए दिन आकर परेशान करते हैं। यह लोग रात के समय खाना खाने आते हैं और पैसे मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट, फर्नीचर तोड़कर नुकसान करते हैं। रविवार की रात भी 10-12 युवक ढाबे पर आए।
विज्ञापन


सबने जमकर खाना खाया। खाना खाने के बाद बिल देने के बजाय उल्टे उनके पास आकर रंगदारी देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने इनकार किया तो दबंगों ने तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ उन्हें भी बुरी तरह पीटा। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि दबंगों के सरगना का सुराग लग गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed