फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After gang rape accused tries to conversion in jewar.

यूपीः गैंगरेप के बाद धर्मांतरण्ा की धमकी

Tue, 02 Sep 2014 08:02 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
After gang rape accused tries to conversion in jewar.

शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा है कि उसकी 14 साल की बेटी जेवर के एक इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। 29 अगस्त को वह जंगल में किसी काम से गई थी। वहां टप्पल रोड, किला कॉलोनी निवासी राजू उर्फ इमरान ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर किया।

विज्ञापन


इसके बाद वे उसे जेवर से दूर एक स्थान पर ले गए, जहां चारों युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि इस घटना के बाद उससे कोई शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन


अगर उसे अपना जीवन यापन करना है तो वह हिंदू धर्म छोड़कर उनका मजहब अपना ले। धर्म परिवर्तन करने पर एक युवक उससे निकाह कर लेगा। 30 अगस्त की देर रात छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर तो पहुंच गई लेकिन वह अभी तक सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल ने किया हंगामा

After gang rape accused tries to conversion in jewar.

मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी सोमवार को थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज करे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बजरंग दल आंदोलन करेगा।

हर हाल में होगी कार्रवाई
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दोषियों को हर हाल में सजा दिलाई जाएगी।

जेवर के गांव में नाबालिग से चार युवकों ने की दरिंदगी

After gang rape accused tries to conversion in jewar.

ग्रेटर नोएडा से सटे जेवर क्षेत्र के एक गांव में 29 अगस्त की शाम को दसवीं की छात्रा का अपहरण कर चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हुए एक आरोपी से शादी का प्रस्ताव भी रख दिया गया।

छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी और लगभग 24 घंटे बाद अपने परिजनों के पास पहुंची। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने रविवार रात को कोतवाली में एक युवक को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें आरोप लगाया गया है कि धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी से आरोपियों ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed