बुंलदशहर गैंगरेप के बाद हाईवे को सुरक्षित करने की योजना तैयार, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर एनएच-91 में हुए गैंगरेप के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख नेशनल हाईवे पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश पुलिस ने तैयारी कर ली है। एनएच-91, 24 और 58 पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
पीसीआर की पेट्रोलिंग और पुलिस पिकेट भी बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में आईजी जोन सुधीर पांडे ने बताया कि तीनों हाईवे पर अक्सर लूट के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
ऐसे में हाईवे पर चलने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार ने भी तैयारी कर ली है। एनएच-58 जहां हरिद्वार बार्डर से गाजियाबाद तक प्रदेश में लगता है।
वहीं, एनएच-91 गाजियाबाद से बिहार प्रदेश सीमा तक और नेशनल हाईवे-24 भी गाजियाबाद से लखनऊ तक ले जाता है। तीनों ही एनएच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा तक जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
पुलिस हेल्पलाइन और 100 नंबर को किया जाएगा दुरुस्त
इसके अलावा रात के समय हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग में भी इजाफा किया जाएगा। आईजी ने बताया कुछ किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर ही पिकेट भी लगाई जाएगी जिससे घटना की जानकारी मिलने पर आरोपियों को पकड़ा जा सके।
आईजी ने बताया कि एक महीने में इस कार्ययोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
100 नंबर को करेंगे दुरुस्त
बुलंदशहर पीड़ितों की घटना के बाद 100 नंबर पर कॉल काफी समय तक नहीं लगी थी। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश पुलिस ने इमरजेंसी 100 नंबर के लिए कॉल सेंटर की व्यवस्था बेहतर बनाने की कवायद कर रही है। आईजी ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों को दूर कर इमरजेंसी नंबर दुरुस्त किया जाएगा।