{"_id":"5745f8214f1c1b2c3e690afb","slug":"after-beating-the-young-man-killed-was-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई करने के बाद गला दबाकर की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पिटाई करने के बाद गला दबाकर की गई थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना इलाके में पुलिस हिरासत में युवक की हुई मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पिटाई और गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक रजनीकांत (26) ने 19 मई को दोस्तों के साथ शराब पी थी। उसके बाद उसका एक ऑटो चालक सेझगड़ा हो गया। दोस्तों ने बताया कि रजनीकांत को पीसीआर थाने ले गई थी और पुलिस ने परिवार को दूसरे दिन आकर उसे ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
थाने जाने पर परिवार वालों को पुलिस ने बताया कि रजनीकांत नाम के किसी भी युवक को पुलिस थाने नहीं लाई है। अगले दिन शाम को रजनीकांत का शव कोंडली नहर के पास मिला। पुलिस रजनीकांत की हिरासत में मौत से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
वहीं रजनीकांत एक सप्ताह पहले ही बिहार से नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। उसे दिल्ली में कम ही लोग जानते थे। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उसकी किसने हत्या की। क्राइम ब्रांच मामले की जांच के दौरान सभी कड़ियों को जोड़ रही है।