फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   afghan student print fake notes by internet learning, why and how he did this read full story

इंटरनेट से सीखकर नकली नोट छापता था अफगान का छात्र, पढ़ें क्यों और कैसे करता था ये काम

Wed, 28 Nov 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
afghan student print fake notes by internet learning, why and how he did this read full story
प्रतीकात्मक फोटो

दक्षिण जिले की कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले अफगानिस्तान निवासी बीटेक के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। वह 200 रुपये के असली नोट से फीचर्स निकालकर उससे 2000 मूल्य के नकली नोट बनाता था।

विज्ञापन


कई लाख के नकली नोटों को मार्केट में खपा चुका है। आरोपी के कब्जे से 2000 मूल्य के 12 नकली नोट व 90 फटे हुए नोट बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए नकली नोट छापने लगा।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार छात्र का नाम हाशमी सैयद मालयार (24) है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) कर रहा था और अंतिम वर्ष का छात्र था। वर्ष 2014 में भारत आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने रविवार को हाशमी को साउथ एक्स के बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह 2000 मूल्य के नकली नोट चलाने की फिराक में था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाशमी ने इंटरनेट से नकली नोट बनाना सीखा था। वह लाजपत नगर में रहता था और अपने कमरे में ही नकली नोट बनाता था।

आरोपी 200 के असली नोट से जीरो, हरी पट्टी व वाटर मार्क निकालकर 2000 के नकली नोट में लगाता था। नोट छापने के लिए कलर प्रिंटर का इस्तेमाल करता था। सभी नोटों पर एक ही नंबर 6डीक्यू 549408 डालता था। आरोपी नकली नोटों को ज्यादातर चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली व रेलवे स्टेशनों पर चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed