फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afgani youths droves girls from Gurgaon to Delhi

इज्जत बचाने को गुड़गांव से दिल्ली तक भागीं युवतियां

Wed, 18 Dec 2013 10:59 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
Afgani youths droves girls from Gurgaon to Delhi

वसंत विहार गैंग रेप घटना की बरसी पर दिल्ली की सड़कों पर जब पुलिस जनरल गश्त कर रही थी, तभी तीन युवतियां गुड़गांव से दिल्ली तक अपनी इज्जत बचाने को मदद ढूढ़ती भाग रही थीं।

विज्ञापन


शुक्र है, इस रात सड़क पर पुलिस थी। दिल्ली पुलिस ने युवतियों का पीछा कर रहे छह अफगानी युवकों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सैदुल्लाजॉब में रहने वाली पायल (बदला हुआ नाम) 15 दिसंबर को रात करीब 12 बजे गुडगांव स्थित पॉवर प्ले क्लब से अपनी दो सहेलियों के साथ घर के लिए निकली। तभी स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


युवतियों ने टैक्सी ली और चालक से दिल्ली चलने को कहा। स्कार्पियो सवार युवकों ने युवतियों की गाड़ी का पीछा किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गुडगांव से दिल्ली के रास्ते युवतियों की टैक्सी को कई बार ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने एक युवती को गाड़ी से खींचने का भी प्रयास किया। महरौली तक युवतियों को मदद के लिए कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। साकेत इलाके में लाडो सराय के पास उन्हें पुलिस पिकेट मिली।

जबकि उस काली रात को दिल्ली पुलिस की जनरल गश्त थी और दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी खुद सुरक्षा में उतरते हुए थे। उन्होंने टैक्सी रोक कर पुलिसकर्मियों को सारी बात बताई।

युवतियों की शिकायत के बाद साकेत थानाध्यक्ष रितुराज, इंस्पेक्टर हीरालाल और एसआई रतन सिंह की टीम ने पीछे आ रही स्कार्पियो सवार छह युवक और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।


सभी युवक अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। यहां लाजपत नगर में रहकर यहां पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी पहचान फरहाद, नावेद, रुस्तम, नूरउल्ला और ड्राइवर आमिद के रूप में हुई है। युवकों ने शराब पी रखी थी। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed