{"_id":"58d7d8b64f1c1b297d1a1285","slug":"adult-chat-with-woman-on-phone-in-noida-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर महिला से की अश्लील बात, युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर महिला से की अश्लील बात, युवक पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पत्नी से फोन पर अश्लील बात करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी से छेड़छाड़ से परेशान होकर वह एक बार घर बदल चुका है, इसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से झांसी निवासी व्यक्ति पत्नी के साथ सेक्टर-99 में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि पहले वह सेक्टर-53 गिझोड़ में किराये पर रहता था। पड़ोस में लोकेश नाम का एक युवक भी रहता था।
विज्ञापन
आरोप है कि लोकेश अक्सर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर वह कमरा खाली कर सेक्टर-99 में आकर रहने लगे। आरोप है कि युवक अब भी महिला को फोन कर अश्लील बात करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
युवती को कमरे में खींचकर छेड़छाड़
सेक्टर-12 में किराये पर रहने वाली युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर कमरे में खींचकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बृहस्पतिवार को युवती ने सेक्टर-24 थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। 19 मार्च की शाम युवती कमरे से निकल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आलोक ने उसे कमरे में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया औा लोगों को अपनी ओर आता देखकर फरार हो गया।