फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on woman in minor dispute, case registered

कुत्ते ने दीवार गंदी की तो महिला पर फेंका तेजाब, FIR

Wed, 07 Jun 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Wed, 07 Jun 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
acid attack on woman in minor dispute, case registered
एसिड अटैक

दादरी में एक पालतू कुत्ते के घर की दीवार पर पेशाब करने के विवाद में गाली-गलौज कर मारपीट करने के बाद महिला के ऊपर तेजाब डालने मामला प्रकाश में आया है। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।      

विज्ञापन

       
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा में मोहम्मद सफी उर्फ सिकंदर किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रहता है। करीब चार दिन पहले सिकंदर के कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले संदीप के मकान की दीवार पर पेशाब कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बैठकर आपस में समझौता करा दिया था। 
विज्ञापन


बीते सोमवार शाम सिकंदर और संदीप की उसी मामले को लेकर फिर से गाली-गलौच होने लगी। शोर की आवाज सुनकर मोहम्मद सफी उर्फ  सिकंदर की पत्नी जिया भी घर के बाहर आ गई। कहासुनी बढने पर जिया के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब महिला के पीठ व कमर पर जाकर गिरा, जिससे वह घायल हो गई। घायल को नोएडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने दादरी कोतवाली में नामजद कराई है ।    
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की है । मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed