फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on haroon while he was going to meet his ill son

बीमार बेटे से मिलने जा रहा था, हो गया एसिड अटैक का शिकार

Sun, 19 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
acid attack on haroon while he was going to meet his ill son
acid attack - फोटो : अमर उजाला

भलस्वा डेयरी इलाके में एक युवक पर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़ित अपनी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए भलस्वा जा रहा था। गुज्जर चौक पर चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हारुन (28) सपरिवार मदरपुर खादर एक्सटेंशन में रहता है। उसका स्क्रैप का कारोबार है। उसकी दो पत्नी है, दोनों से एक-एक बेटे हैं।
विज्ञापन


उसकी दूसरी पत्नी पांच महीने से भलस्वा स्थित मायके में रह रही थी। हारुन को पता चला कि उसका बेटा बीमार है। शुक्रवार को हारुन अपने बेटे को देखने के लिए भलस्वा जा रहा था। गुज्जर चौक पर वह पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसे घेर लिया और उससे धक्कामुक्की करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

acid attack on haroon while he was going to meet his ill son
acid attack - फोटो : अमर उजाला

हारुन को लगा कि युवक उससे लूटपाट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक युवक ने धक्का मुक्की के दौरान पीछे से तेजाब का बोतल उस पर उड़ेल दिया। तेजाब गिरते ही वह झुलस गया और चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगा। चारों युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हारुन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हारुन ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले उसने अपनी पहली पत्नी से शादी की थी।

acid attack on haroon while he was going to meet his ill son
acid attack - फोटो : अमर उजाला

चार साल बाद उसने दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया। दोनों पत्नी उसके साथ ही रहती थी। लेकिन एक साल से वह अकसर मायके चली जाती थी। पांच माह पहले दूसरी पत्नी मायके चली गई लेकिन उसने उसे बुलाया नहीं।

​बेटे की तबियत खराब होने की खबर सुनकर वह उससे मिलने जा रहा था। पीड़ित ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी युवकों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed