फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of rape with girl absconding by lock sub-inspector and Doctor in room

बच्ची से रेप का आरोपी, डॉक्टर और सब इंस्पेक्टर को कमरे में बंद कर भागा

Sun, 12 Jun 2016 01:53 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
accused of rape with girl absconding by lock sub-inspector and Doctor in room
- फोटो : Demo pic

जिस बदमाश को पुलिस नाबालिग समझकर उसका बोन टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल ले गई थी, उसी बदमाश ने पुलिस के छक्के छुड़ा दिए। बदमाश ने टेस्ट के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और डॉक्टर को कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन


यह अजीबोगरीब घटना बाबू जगजीवन राम अस्पताल में घटित हुई। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक भारत नगर इलाके में जनवरी में एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में भारत नगर थाना पुलिस ने मार्च  में एक आरोपी को बिहार के खगड़िया से पकड़ा था । पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया तथा चार्जशीट भी दाखिल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोन टेस्ट के लिए आरोपी को अस्पताल लाई थी पुलिस

accused of rape with girl absconding by lock sub-inspector and Doctor in room

लेकिन पुलिस को आरोपी के पास से कोई कागजात नहीं मिले जिससे यह पता लग सके कि आरोपी बालिग है या फिर नाबालिग। पुलिस ने आरोपी को किंग्सवे कैंप स्थित सेवा कुटीर में रखा और अदालत से उसके बोन टेस्ट की इजाजत मांगी।

6 जून को अदालत ने आरोपी का बोन टेस्ट करवाने की इजाजत दे दी। बाबू जगजीवन राम अस्पताल से पुलिस को 10 जून को टेस्ट करवाने की तारीख मिली।

10 जून को भारत नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सचिन और एएसआई पार्वती आरोपी को सेवा कुटीर से लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे।

हाथ छुड़ाकर कमरे से बाहर भाग गया आरोपी

accused of rape with girl absconding by lock sub-inspector and Doctor in room

जहां आरोपी का बोन ऐज टेस्ट किया गया। उसके बाद दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर मोर्चरी के डॉक्टर अंशुल के कमरे में गए। जहां पुलिसकर्मी डॉक्टर से बातचीत करने लगे।

अचानक आरोपी ने सब इंस्पेक्टर को धक्का दिया और हाथ छुड़ाकर कमरे से बाहर भाग गया और बाहर से कमरे के दरवाजे का कुंडी लगा दी। डॉक्टर अंशुल ने अपने कर्मचारी को फोन कर दरवाजा खुलवाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

काफी तलाश के बाद जब आरोपी नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों ने जहांगीरपुरी थाने में आरोपी के भागने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed