{"_id":"57cacfc84f1c1b3d782cd1a9","slug":"accused-of-crushing-rwo-women-in-noida-not-yet-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक नहीं गिरफ्तार हुए दो महिलाओं को कुचलने वाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभी तक नहीं गिरफ्तार हुए दो महिलाओं को कुचलने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलौंदा गांव में जन्माष्टमी में झांकी निकालते के दौरान गुलाल गिरने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में कार से कुचलने से दो महिला के मरने और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के मामले के तीन आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवारों में दहशत है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने कार से सत्यवती, ब्रजेश और रणवीर को कुचल दिया था। सत्यवती और ब्रजेश देवी की मौत हो गई। रणवीर सिंह घायल हो गया था।
विज्ञापन
रणवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार से कुचलने के मामले में परिजनों ने 8 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले के तीन आरोपी अभी फरार चल रहे है। घटना के नौ दिन बाद भी तीन आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं होने से पीड़ित परिवार के लोगों में दहशत व्याप्त है।
जारचा कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों के ठिकानों और रिस्तेदारों के घरों पर दंबिश देकर तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।