फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused confess their involvment in pg boys murder

पीजी हत्याकांड: आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

Sat, 08 Jul 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 08 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
accused confess their involvment in pg boys murder
crime news

बिजली-पानी की शिकायत को लेकर नाथूपुर गांव में पीजी छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में फारूख नाम के युवक का नाम सामने आया है। जिसके अज्ञात दोस्त भी मारपीट में शामिल थे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के रहने वाले रमेश की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार केयर टेकर सुशील और शीशराम से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की। 

जांच अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि पीजी मालिक सतबीर का जानकार फारूख व उसके पांच-छह दोस्त भी मारपीट में शामिल थे। पुलिस को फारूख का मोबाइल नंबर मिला है। उसका पता नहीं मिला है। पुलिस उसके मोबाइल फोन के आधार पर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को इस मामले में पीजी मालिक सतबीर की तलाश है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य खुलासा होगा। गौरतलब है कि रमेश की हत्या के मामले में केयर टेकर व एक अन्य व्यक्ति पुलिस रिमांड पर हैं। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed