{"_id":"6ad5132cd669cd39a307bfa4","slug":"interior-designer-attacked-with-a-tile-nasal-bone-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83066-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंटीरियर डिजाइनर पर टाइल से हमला, नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंटीरियर डिजाइनर पर टाइल से हमला, नाक की हड्डी टूटी
विज्ञापन
काम ठीक से नहीं करने पर जताई थी नाराजगी, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल झील चौक पर इंटीरियर डिजाइनर रफीक और उनके साथी आफताब के साथ मारपीट करने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने अमन सैफी, दानिश सैफी और चार अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने इंटरलॉकिंग टाइल से रफीक के माथे, नाक, आंख और सिर के पीछे वार किए।
जांच में उनकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पुलिस ने 17 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के जामिया नगर निवासी रफीक इंटीरियर डिजाइनर हैं। शिकायत के अनुसार, करीब 3-4 महीने पहले उन्होंने अमन सैफी और दानिश सैफी को काम पर रखा था। दोनों ने सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति के मकान में काम किया था लेकिन रफीक का आरोप है कि उन्होंने काम अधूरा छोड़ दिया और सही ढंग से पूरा नहीं किया। इस बात पर शिकायत करने के बाद दोनों उनसे रंजिश रखने लगे।
रफीक के मुताबिक, 16 अक्तूबर को अमन ने फोन कर उन्हें बड़खल झील चौक पर मिलने के लिए बुलाया। वह अपने साथी आफताब के साथ कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर मौजूद अमन, दानिश और चार अन्य युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमन और दानिश ने इंटरलॉकिंग टाइल से रफीक पर वार किए। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रफीक ने शिकायत में कार से 1,04,000 रुपये चोरी होने का भी आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।