फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused caught in cctv throwing in dustbin in oppo case in noida

ओप्पो में तिरंगे का अपमान: CCTV में आरोपी कूड़ेदान में कुछ डालते दिखा

Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
accused caught in cctv throwing in dustbin in oppo case in noida

चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान मामले में पुलिस को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में आरोपी कर्मचारी पीछे से कूड़ेदान में कुछ डालते हुए दिख रहा है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि वह क्या डाल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अब सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगालने में जुटी है। नोएडा के सेक्टर-63 ए ब्लॉक स्थित ओप्पो कंपनी में मंगलवार को चाइनीच अधिकारी शोह यूम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को कूड़ेदान में फेंकने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


आरोपी अधिकारी कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर है। आरोप है कि उसने सोमवार दोपहर निरीक्षण के दौरान कंपनी में एक जगह लगे तिरंगे को उखाड़कर कूड़ेदान मेें फेंक दिया था। कंपनी के एक कर्मचारी की शिकायत पर थाना फेज तीन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 40-45 कैमरों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर जांच कर रही है। थाना फेज तीन प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में आरोपी टेबल से कुछ चीज उठाकर कूड़ेदान में फेंकता दिख रहा है।

इसके बाद एक कर्मचारी कूड़ेदान से कुछ निकालता है। हालांकि ये क्या चीज है स्पष्ट नहीं है। रिकॉर्डिंग आरोपी अधिकारी के पीछे की तरफ लगे कैमरे की है। आरोप लगाने वाले कर्मचारी भी उस वक्त आसपास मौजूद थे जो अधिकारी को देख रहे थे।

अब सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। अन्य सीसीटीवी कैमरे में भी घटना के वक्त वाले समय पर आरोपी अधिकारी आसपास निरीक्षण करते हुए दिख रहा है।


कंपनी ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर निकाला
कंपनी ने बुधवार को ही चाइनीज अधिकारी को नौकरी से निकाल दिया था। समाचार एजेंसियों को दिए गए वक्तव्य में कंपनी ने कहा था कि उन्हें जांच के दौरान आरोपी अधिकारी टेबल से तिरंगा उठाकर कूड़ेदान में डालते हुए दिखा है। इसी के आधार पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकालने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed