ससुर ने की छेड़छाड़, पति के दोस्त ने रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पति के दोस्त पर रेप करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला पति और ससुर के साथ गोविंदपुरी रहती है।
उसका पति पेशे से फोटोग्राफर है। सोमवार को पुलिस दी शिकायत में महिला ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पति का दोस्त सोनू घर आया और दुष्कर्म किया।
ससुर भी होगा गिरफ्तार
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में रहने वाली महिला का यह भी आरोप है कि उसका 60 वर्षीय ससुर छेड़छाड़ करता था।
जबकि उसके अश्लील हरकत का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के कोर्ट में 164 के बयान होने के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी।