{"_id":"5749f7704f1c1b2f2d693adc","slug":"accident-of-rajasthan-roadways-bus-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाई ओवर पर पलटी राजस्थान रोडवेज की बस, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाई ओवर पर पलटी राजस्थान रोडवेज की बस, 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बस पलटने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में शनिवार तड़के गंगानगर से दिल्ली आ रही राजस्थान रोडवेज की एक बस फ्लाईओवर पर पलट गई। हादसे में बस में सवार दस लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बस में 24 यात्री सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार तड़के करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर एक बस पलट गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान काठमांडू नेपाल निवासी बालचंद, रॉबिन प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी सुनील, विनोद देवी जाकिर नगर निवासी अंसार अहमद, हनुमानगढ़ निवासी मनोज, तारानगर निवासी संदीप, सिकंदराबाद निवासी मायादेवी, सुमनपाल और अंगुरी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन