{"_id":"61e62719242653174767f5e4","slug":"aats-nabbed-infamous-vehicle-thief-snapper-recovered-three-mobiles-seven-scooties-and-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एएटीएस ने कुख्यात वाहन चोर-झपटमार को दबोचा, तीन मोबाइल-सात स्कूटी और बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: एएटीएस ने कुख्यात वाहन चोर-झपटमार को दबोचा, तीन मोबाइल-सात स्कूटी और बाइक बरामद
Tue, 18 Jan 2022 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:04 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सात बाइक-स्कूटी व झपटमारी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। पिछले काफी समय से यह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो झपटमारी करने के लिए बाइक व स्कूटी चोरी करता था। तीन-चार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी के वाहनों को बदल दिया करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी मोरिशन उर्फ खोलके (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से लूटपाट और चोरी के 10 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से बदमाश पहाड़गंज और सदर बाजार इलाके में झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसके अलावा वहां लगातार वाहन भी चोरी हो रहे थे। एसआई संदीप गोदारा व अन्यों की टीम लगातार जांच में जुटी थी। काफी छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी रविवार को कमला मार्केट के पास आने वाला है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर ट्रैप लगा दिया। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। कुछ दूर पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया गया। उसके पास से बरामद बाइक राजेंद्र नगर इलाके से चोरी की मिली। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मोरिशन उर्फ खोलके पहले भी 11 वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन मोबाइल व बाकी छह स्कूटी-मोबाइल फोन बरामद कर लिये। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन