फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla acquaintance arrested in threat to kill in delhi

जान से मारने की धमकी देने के मामले में आप विधायक का खास पप्पू पेजर गिरफ्तार 

Tue, 11 Oct 2016 10:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
aap mla acquaintance arrested in threat to kill in delhi
दिनेश मोहनिया

राजधानी में आम आदमी पार्टी के नेताओं के गिरफ्तार होने व उनके खिलाफ मामला दर्ज होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दक्षिण-पूर्व जिले की गोविंदपुरी थाना पुलिस ने अब संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खास आप के स्थानीय नेता राजीव वर्मा उर्फ पप्पू पेजर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ अमानत में खयानत व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आप नेता राजीव वर्मा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजीव वर्मा तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहता है और आम आदमी पार्टी का स्थानीय नेता है। वह संगम विहार विधायक दिनेश मोहनिया का खास बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राजीव वर्मा न गोविंदपुरी निवासी मैकेनिक अफरोज खान से कार दिलवाने के लिए कहा। अफरोज ने राजीव वर्मा को खरीदने के लिए डस्टर कार दिखा दी।

डस्टर कार लेने के बाद नहीं कर र‌हा था वापस

aap mla acquaintance arrested in threat to kill in delhi

राजीव वर्मा कार को ट्रायल के लिए ले गया और फिर वापस नहीं आया था। राजीव वर्मा ने अफरोज को न तो कार वापस लौटाई और न ही उसे पैसे दिए।

अफरोज ने पैसे मांगे तो आरोपी ने कहा कि वह उसका क्या कर लेगा। दिल्ली में उसकी सरकार है। अफरोज ने रविवार को गोविंदपुरी थाने में शिकायत दी।

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी आप नेता राजीव वर्मा को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डस्टर कार बरामद कर ली गई है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी राजीव वर्मा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी राजीव वर्मा के खिलाफ हत्या, लूटपाट व मारपीट के पहले से तीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed