{"_id":"92283d7f57dd9541f7c3ee52a10419cc","slug":"a-young-woman-making-obscene-messages-sent-fake-account-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना युवती को भेजे अश्लील मैसेज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना युवती को भेजे अश्लील मैसेज
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर पड़ोसी युवक ने लड़की के नाम से अपनी फर्जी आईडी बनाई और फिर उससे युवती को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवती ने इस पर एतराज जताया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
परेशान होकर युवती ने मुरादनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरादनगर की डिफेंस कालोनी निवासी युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कालोनी निवासी एक युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसता था।
विज्ञापन
उसने नजरअंदाज किया तो युवक के हौसले बढ़ गए। युवक ने फेसबुक पर अपनी आईडी एक लड़की के नाम से बनाई और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़की समझकर उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।
विज्ञापन
एफबी फ्रेंड बनने पर युवक ने उसे फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने छानबीन की तो पता चला कि अश्लील मैसेज भेजने वाली लड़की नहीं, बल्कि वह युवक है जो उस पर अश्लील फब्तियां कसता था।
उसने युवक से इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब वह सोमवार को अपने माता-पिता के साथ मुरादनगर थाने पहुंची और पुलिस इसकी शिकायत की।
हालांकि एसओ मुरादनगर जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर शिकायत आएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।