फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man crushed infont of his brother

भाई के सामने गई भाई की जान

Wed, 25 Dec 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Dec 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
A young man crushed infont of his brother

फरीदाबाद के मुजेसर पर थाना सारन क्षेत्र में हार्डवेयर चौक पर सोमवार रात एक ट्रक चालक ने ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

22 वर्षीय आशीष डबुआ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एस्कॉर्ट्स कंपनी के बीपीटीपी स्थित प्लांट में काम करता था।

सोमवार को वह ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसके पीछे मोटरसाइकिल पर उसका भाई विकास भी आ रहा था।

आशीष हार्डवेयर चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर आ रहे उसके भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed