फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a vehicle hit the byke on Expressway, two friends dead

एक्सप्रेस वे पर वाहन ने बाइक को रौंदा, दो दोस्तों की मौत

Fri, 27 May 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 May 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
a vehicle hit the byke on Expressway, two friends dead

दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस वे पर बुधवार की रात को कंपनी से वापस घर जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठे दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। रजोकरी दिल्ली का रहने वाला अनुज (35) आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन


बुधवार की रात को वह रोजाना की तरह डिस कवर मोटर साईकिल से घर के लिए निकला था। कंपनी से निकलते समय मानेसर में ही रहने वाले साथ दान बहादुर (36) को अपने कमरे पर ले जाने के लिए बैठा लिया। जिसके बाद दोनों रात एक बजे कंपनी से दिल्ली के राजोकरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


जयपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर 32 माइल स्टोन के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियत्रित हो गई। जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में किसी राहगीर ने दी । घटना की जानकारी के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों को  निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना ने अनुज के पिता नाहर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed