फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A vegetable market in illegal extortion arrest

सब्जी मंडी से अवैध उगाही मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
A vegetable market in illegal extortion arrest
गिरफ्तार

सेक्टर-12 में लगने वाली सब्जी मंडी में रेहड़ी, पटरी वालों से बदमाशों द्वारा अवैध रूप से उगाही करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एसीपी संजीव बल्हारा को सूचना मिली कि सेक्टर-12 में खाली जगह में लगने वाली सब्जी मंडी लगती में कुछ बदमाश किस्म के लोग रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से उगाही करते हैं। 
विज्ञापन


इस सूचना पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने रेड की तथा रेहड़ी वालों से उगाही करते हुए अभिषेक रस्तोगी को काबू कर लिया। अभिषेक यूपी के जिला बरेली के गांव रामनगर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश करके भोंडसी जेल भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांव झाड़सा निवासी बदमाश रेहड़ी-पटरी पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को धमकाकर प्रति रेहड़ी 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उगाही करते थे। 


एसीपी बल्हारा का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध रंगदारी या उगाही किए जाने की शिकायत तुरंत पुलिस को करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed