{"_id":"bc29f7f772a16067d37c10e0872b5073","slug":"a-student-got-stabbed-and-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची की पिटाई करने से रोका तो मार दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची की पिटाई करने से रोका तो मार दिया चाकू
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 02 Feb 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में अपनी चाची की पिटाई कर रहे युवक को रोकना एक छात्र को महंगा पड़ गया। आरोपी ने बीचबचाव करने आए छात्र को चाकू से गोद डाला।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की रात लगभग नौ बजे सदर बाजार में घटित हुई।
मदनपुरी के गली नंबर छह में रहने वाले पवन कुमार की सदर बाजार में शिव इमेक्स के नाम पर गारमेंट की दुकान है। यहां उससे मिलने उसका बेटा निखिल (17) आया था। वह ग्यारहवीं का छात्र है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:जलेबी का लालच देकर पांच साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन
उसने देखा कि दुकान के सामने पटरी पर सामान बेचने वाला युवक मोहित बजाज अपनी चाची के साथ मारपीट कर रहा है। वह बीचबचाव करने चला गया। इससे झल्लाकर मोहित ने अपने पास रखे चाकू से निखिल पर तीन वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
वहीं घायल निखिल को मेडिसिटी पहुंचाया। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के पिता पवन के बयान पर मोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
चार दिन पहले खरीदा था चाकू
छानबीन में पता चला है कि मोहित बजाज का नई बस्ती में रहने वाले किसी युवक से विवाद था। उस पर हमला करने के लिए उसने चार दिन पहले सदर बाजार की मस्जिद के बगल से चाकू खरीदा था। चाची को यह पता चल गया था। वह इसी बात का विरोध कर रही थी। वहीं मोहित चाची से लड़ाई कर रहा था।