फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A old lady found death in her bed room

बेरहमी: दीवार से सिर लड़ाकर महिला की हत्या

Mon, 20 Oct 2014 10:58 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
A old lady found death in her bed room

दिल्ली में प्रीत विहार थानाक्षेत्र के चित्रा विहार इलाके में रविवार शाम विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला के सिर को दीवार पर मारा गया। वह घर में अकेली रहती थीं। घर से 40 हजार रुपये और 60 हजार के जेवरात भी गायब हैं। पुलिस उनकी दो बेटियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पति जेके भटनागर के देहांत के बाद सुमनवाला भटनागर (70) चित्रा विहार में अकेली रहती थीं। उनकी दो बेटी योगिता (42), अरुणा (39) और एक बेटा मनमोहन है। सभी की शादी हो चुकी है। योगिता गीता कॉलोनी के राजगढ़ में और अरुणा दिलशाद गार्डन में रहती है। आईटी सेक्टर में काम करने वाला मनमोहन परिवार समेत चेन्नई में रहता है।
विज्ञापन

किरायेदार ने दी पुलिस को जानकारी

A old lady found death in her bed room

सुमन भूतल में रहती थीं, वहीं पहली मंजिल पर उनके किरायेदार ओपी मिश्रा पत्नी अंजली के साथ रहते हैं। रविवार शाम करीब चार बजे ओपी मिश्रा घर पहुंचे। सुमन के दरवाजे पर बाहर से दोनों कुंडी लगी हुई थीं। ओपी मिश्रा को कुछ शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन जवाब न मिलने पर सुमन के मोबाइल पर फोन किया। फोन नहीं उठाने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देकर अन्य लोगों के साथ दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे।

कमरे में सुमनवाला बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। उसके मुंह पर तकिया रखे होने के साथ सिर से खून निकल रहा था। दीवार पर खून के धब्बे लगे थे। आशंका है कि सिर पर दीवार पर मारा गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पूर्वी जिला के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे व छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि घर से 40 हजार नगदी और 60 हजार के जेवरात गायब थे। उनके पहने हुए जेवरात भी गायब मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद दो बेटियों से पूछताछ शुरू कर दी।

जानकार पर हत्या का शक

A old lady found death in her bed room

पुलिस को इसमें किसी परिचित के हाथ होने का शक है। पुलिस का कहना है कि घर में हमलावर की फ्रेंडली एंट्री हुई। हत्या के पीछे रंजिश की भी आशंका है। हत्या को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की गई है। पुलिस परिजनों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके पास कौन कौन आते थे। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या करीब आठ घंटे पहले की गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक लाल रंग की बाइक पर युवक को आते देखा गया। बाइक के नंबर के जरिये युवक की पहचान करने की कोशिश हो रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि वह किसके घर और किस मकसद से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed