{"_id":"8e9896437adc74e72cd49cf705e999ee","slug":"a-million-dollar-woman-robbed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपया लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपया लूटा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 31 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस चौकी से मात्र 10 कदम की दूरी पर मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर लुटेरे तमंचा लहराते हुए मेरठ की ओर भाग गए।
विज्ञापन
खास बात यह है कि हाईटेक कंट्रोल रूम की जिप्सी भी वारदात स्थल के 500 मीटर की अवधि में थी इसके बावजूद लुटेरे आसानी से भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
बेगमाबाद गांव निवासी सीता रानी माहेश्वरी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गुरुद्वारा रोड के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालकर सड़क पार कर रही थीं। तभी गाजियाबाद की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला से रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मेरठ की ओर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का शोर मचाते हुए पीछा किया था, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो सके। बाद में पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी।
खास बात यह है कि वारदात स्थल से 500 मीटर की अवधि में हाईटेक कंट्रोल रूम की जिप्सी मौजूद थी और बस स्टैंड पुलिस चौकी मात्र 10 कदमों की दूरी पर है। वहीं, एसएचओ दीपक शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।