फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man mudered by ax In the suspect of illegal relations at guru gram

अवैध संबंधों के शक में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
A man mudered by ax In the suspect of illegal relations at guru gram
डेमो पिक
गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बादशाहपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


बादशाहपुर थाना पुलिस ने इसकी सूचना सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी और आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

    
 

A man mudered by ax In the suspect of illegal relations at guru gram
डेमो पिक
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी मातादीन अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में रहता है। उसके गांव के पास ही सतेन्द्र नाम का युवक भी करीब एक वर्ष से उन्हीं के साथ रहता था। दोनों ही सेक्टर-57 क्षेत्र में मजदूरी करते थे।

बताया जा रहा है कि मातादीन का पत्नी के साथ सतेन्द्र को लेकर झगड़ा रहता था। मातादीन को इसको लेकर शक था जिसके चलते शनिवार रात को वह सतेंद्र को अपने साथ ले गाया और उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

 

A man mudered by ax In the suspect of illegal relations at guru gram
murder - फोटो : अमर उजाला
खून से लथपथ कपड़ों में ही आरोपी बादशाहपुर थाने में पहुंच गया और वारदात की पूरी जानकारी पुलिस को देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed