फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man killed for saying bihari to a crook in gurugram

'बिहारी' कहने की जान की जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, कुत्ता भौंकने से शुरू हुआ था विवाद

Thu, 05 Apr 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 05 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
a man killed for saying bihari to a crook in gurugram
बिहारी कहने पर हत्या की

कुत्ते के विवाद में बिहारी कहने पर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से बिहार निवासी विनोद सोमवार देर रात बख्तावर चौक के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उन पर कुत्ता भोंकने लगा। इस पर विनोद ने कुत्ते को पत्थर मार दिया।
विज्ञापन


इस पर पास की झुग्गी में सोया बिहार निवासी भोलू उठकर बाहर आ गया और विनोद से झगड़ा करने लगा। दोनों में काफी बहस हो गई। इस दौरान विनोद ने भोलू को बिहारी कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोलू भड़क उठा और दोनों में हाथापाई होने लगी थी

a man killed for saying bihari to a crook in gurugram

इस पर भोलू भड़क उठा और दोनों में हाथापाई होने लगी थी। थोड़ी देर बाद भोलू का दोस्त झाड़सा निवासी चेतन झुग्गी से चाकू लेकर आ गया था। इस दौरान चेतन ने विनोद पर चाकू से वार कर दिया जिसमें वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की थी। मंगलवार देर रात दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है।

इंस्पेटर सुरेश चंद ने बताया कि बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed