{"_id":"597e0ff34f1c1be2068b46bf","slug":"a-man-in-a-mutual-invasion-attacks-with-the-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, हाल ही में कार के लिए साइड लेने पर हुआ था विवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, हाल ही में कार के लिए साइड लेने पर हुआ था विवाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, दादरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के गांव बोड़ाकी में रेलवे फाटक के नजदीक युवक ने रंजिश के चलते गांव के ही युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। परिजन ने घटना की नामजद रिपोर्ट दादरी कोतवाली में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, बोड़ाकी में रेलवे फाटक के नजदीक चार दिन पहले गांव के ही अरविंद कुमार और पंकज कुमार के बीच गाड़ी के लिए साइड लेने के चलते विवाद हो गया था। शनिवार रात अरविंद घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए फाटक की तरफ निकला था।
आरोप है कि ग्रेटर नोएडा की तरफ से पंकज कैब लेकर आ रहा था उसने अरविंद को देखकर गाड़ी रोक ली कुल्हाड़ी निकालकर हमला कर दिया। अरविंद के शोर मचाने पर पंकज कैब लेकर भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर कैब पेड़ से टकरा गई। आरोपी कैब छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।