फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man got murdered in delhi

'बुरी नजर से देखता था पड़ोसी इसलिए कर दी हत्या'

Sun, 04 May 2014 10:26 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
a man got murdered in delhi

पड़ोस में रहने वाली लड़की को बुरी नजर से देखना और उसे छेड़ना एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया।

विज्ञापन


दिल्ली के ख्याला इलाके में युवती ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान भगत सिंह कालोनी निवासी दलवीर सिंह (56) के रूप में हुई है।

पुलिस ने हत्या के मामले में युवती और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार सहयोगी की तलाश कर रही है। आरोपियों का कहना है कि दलवीर युवती को गलत निगाह से देखता था।

विज्ञापन

गंदे नाले में मिली थी लाश

a man got murdered in delhi

पुलिस के अनुसार गत 30 अप्रैल को रवि नगर एक्सटेंशन के गंदे नाले के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। लाश देखने से यह पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। बाद में उसकी पहचान भगत सिंह कालोनी निवासी दलवीर सिंह के रूप में हुई। दलवीर एक फैक्टरी में काम करता था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंतिम बार दलवीर को पड़ोस में रहने वाली युवती कुलविंदर और उसके दोस्तों के साथ देखा गया था।

परेशान होकर की हत्या

a man got murdered in delhi

पुलिस ने कुलविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुलविंदर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने कुलविंदर के निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके एक सहयोगी प्रिंस संधु(22) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कुलविंदर ने बताया कि दलवीर उसपर गलत निगाह रखता था और कई बार उसे परेशान करने की भी कोशिश की। इससे तंग आकर उसने प्रिंस और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed