फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a journalist dead as the fire beaks down in news channel office

निजी चैनल के दफ्तर में लगी आग, पत्रकार की मौत

Thu, 30 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
a journalist dead as the fire beaks down in news channel office

नरेला इलाके में एक स्थानीय टीवी न्यूज के दफ्तर में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की चपेट में आकर पत्रकार मोनू खत्री (22) की मौत हो गई है।

विज्ञापन


हादसे की खबर सुनने के बाद उसके साथी राजेश की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक. नरेला इलाके में गीन वैली अपार्टमेंट, ए-10, पॉकेट-6 में एक स्थानीय न्यूज चैनल का दफ्तर है। रात के समय यहां मोनू व राजेश पत्रकार मौजूद थे। देर रात राजेश किसी खबर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में मोनू अकेले ही रह गए। अचानक 2.05 बजे दफ्तर में आग लग गई। मोनू आग में फंस गए। मोनू ने राजेश को कॉल कर आग लगने और फंसने की बात बताई। इधर, देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में लेे लिया।


आग में मोनू झुलस गए, अचानक एक दीवार भी उनके ऊपर गिर गई। काफी देर बाद राहत और बचाव दल ने शव को बाहर निकाला। पौने चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed