{"_id":"df0f0414d0d64022b53d6b028afe4812","slug":"a-daring-girl-beat-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो आए तो थे रेप करने, पर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो आए तो थे रेप करने, पर...
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सड़क के मालीबाड़ा निवासी भागवत स्वरूप भारद्वाज की बेटी विधि की हिम्मत देख उसे अगवा करने आए बदमाशों के होश पाख्ता हो गए। युवती ने बदमाशों का सामना किया तो उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन युवती ने एक बदमाश को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विधि भारद्वाज आईपी यूर्निवसिटी से बीएड की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को भागवत स्वरूप का परिवार शादी में शामिल होने के लिए रोहिणी गया था। रविवार सुबह पूरा परिवार वहां से घर आ रहा था। घर के बाहर विधि ऑटो चालक को रुपये देकर सीढ़ियों पर चढ़ रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाभी के प्यार में पत्नी को मार डाला!
इसी दौरान पीछे से चार बदमाश वहां पहुंचे। एक ने विधि के मुंह को दबाकर उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन विधि ने उस बदमाश का हाथ जोर से पकड़ लिया। बदमाश ने हाथ छुड़ाकर वहां से भागने की कोशिश की, तभी विधि ने उसे जोर का धक्का मारा। बदमाश नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
वह उठकर भागने का प्रयास करता, लेकिन अन्य लोगों की मदद से दबोच लिया गया। विधि के हिम्मत को देख बाकी बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। लोगों ने पकड़े हुए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान संदीप उर्फ काका के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य बदमाशों की पहचान करने में लगी है।
यह भी पढ़ें: 'शादी से पहले मेरे बाप ने मेरा रेप किया था'
परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों का एक दुकानदार से विवाद चल रहा है। आशंका है कि उसने ही बदमाशों के जरिए विधि का अपहरण करवाने की कोशिश की है। पुलिस ने फिलहाल लूटपाट का मामला दर्ज किया है।