{"_id":"8baa9f618eebc449635564703ee7f77a","slug":"a-boy-killed-by-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल चुराने पर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारियल चुराने पर कर दी हत्या
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को टेंपो से नारियल चोरी करने से नाराज चालक ने एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन के मुताबिक सूरज (14) गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में रहता था। उसके पड़ोस में ही रहने वाला टेंपो चालक सोहनलाल सब्जी व अन्य सामान सप्लाई का काम करता है। रविवार को सोहनलाल टेंपो खड़ा कर घर के अंदर गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि पास में खेल रहे तीन-चार बच्चे टेंपो से नारियल चोरी करने लगे। इस बीच सोहनलाल वहां आ गया। उसे देख बाकी बच्चे भाग निकले, लेकिन सोहनलाल ने सूरज को पकड़ लिया और जमकर पीटा। घायलावस्था में सूरज घर पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों के पूछने पर उसने साइकिल से गिरकर घायल होने की बात कही, लेकिन कुछ ही देर में उसे खून की उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने सूरज को एम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि सोहनलाल ने सूरज को कई घूंसे मारे थे। उसने भागते हुए अन्य बच्चों की भी पिटाई की थी।