फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8-year-old cousin killed after rape.

8 वर्षीय चचेरी बहन की रेप के बाद हत्या

Sun, 26 Oct 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 26 Oct 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
8-year-old cousin killed after rape.

नंदग्राम में भैयादूज पर रिश्ते के चचेरे भाई ने 8वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का लहूलुहान शव आरोपी युवक के कमरे में मिला है।

विज्ञापन


कमरा बाहर से लॉक था। ताला तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी भाई के साथ एक अन्य युवक और भी रहा होगा।

परिजनों ने आरोपी भाई और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रेप और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ सेकेंड रणविजय सिंह ने बताया कि बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है। इन दिनों नंदग्राम में रहते हैं। बच्ची के पिता प्लाईवुड शोरूम में काम करते हैं।
विज्ञापन


आरोपी युवक मृतका का चचेरा भाई है। वह उसके पिता के साथ ही काम करता था। बच्ची पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी।

वह अपने सगे भाई के साथ चाऊमीन का ठेला लगाती थी। आरोपी चचेरा भाई पिछले काफी समय से बच्ची के घर के पास ही किराये के कमरे में रहता था।

सीओ ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक बच्ची को शराब की खाली बोतलें कबाड़ी को बेचने का लालच देकर अपने साथ कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक घर न पहुंचने पर बच्ची के परिजनों ने तलाश की। रात में ढू़ंढते हुए परिजन जब आरोपी के कमरे के पास पहुंचे तो गेट पर ताला लगा देख लौट गए थे।

शनिवार सुबह तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने दोबारा तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों ने आरोपी के बंद कमरे में खिड़की से देखा तो लहूलुहान हालत में बच्ची का शव बेड पर पड़ा था। गला रेता गया था। आला कत्ल बरामद नहीं हुआ है।

चार दिन पहले आरोपी की परिजनों से हुई थी मारपीट
सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक की चार दिन पहले बच्ची के पिता से मारपीट हुई थी। झगड़े की वजह यह थी कि आरोपी अपने रूममेट से मारपीट कर रहा था।


बच्ची के पिता उन्हें छुड़ा रहे थे तो वह उनसे भी भिड़ गया था। इस पर आरोपी ने बच्ची के पिता के साथ काम करना भी बंद कर दिया था। आरोपी शराब पीने का आदी है।

आरोपी की तलाश में बिहार और लुधियाना के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना

सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी की लोकेशन मिल गई है। लुधियाना और बिहार के लिए दो पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी का सगा भाई लुधियाना की जेल में रेप के आरोप में बंद है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed