फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 theft of thousands of shops, breaking locks

8 दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Wed, 08 Feb 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 08 Feb 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
8 theft of thousands of shops, breaking locks
चोरी - फोटो : अमर उजाला

बीती रात चोरों ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग  पर  आठ दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। जबकि कुछ दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की गई। आठ दुकानों के ताले एक ही रात में टूटने एवं चोरी होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चोरों ने इस्माइल निवासी सोलपुर की किराना, रोहताश तायल की हार्डवेयर की व सुरेश शर्मा, यूनुस टायर वाला, यशपाल वलेचा की किराना, फत्तू कामेड़ा की कोल्ड ड्रिंक्स एवं चाय की एवं पंकज की दुकान का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


चोरों ने इस्माइल की दुकान में से हजारों का सामान चोरी करने के साथ-साथ रोहताश की दुकान के गल्ले में रखे आठ हजार रुपये चोरी कर लिए। बता दें कि इससे पहले 23 दिसंबर को भी महावीर मार्ग पर रात्रि को चोरों ने पांच दुकानों के तालों को तोड़कर आसानी से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भी पुलिस अभी तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। चोरी की निरंतर बढ़ रही घटनाओं से पुलिस की किरकिरी हो रही है।


गुरुग्राम-अलवर रोड पर कई दुकानों के ताले तोड़ने की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान की रिकवरी की जाएगी।-राजकुमार यादव, पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज, फिरोजपुर झिरका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed