फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 lakh loot in garment showroom

गारमेंट शोरूम में दिनदहाड़े आठ लाख की लूट

Wed, 29 Mar 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Mar 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
8 lakh loot in garment showroom
चोरी

फरीदाबाद नगर निगम सभागार के सामने स्थित मार्केट में हथियारबंद बदमाशों ने एक गारमेंट शो रूम में कैश कलेक्शन एजेंट से आठ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एनआईटी तीन ए ब्लॉक मार्केट में पहली मंजिल पर बीबा रेडिमेड गारमेंट का शोरूम है। शोरूम मैनेजर कमल कुमार के मुताबिक, कंपनी का मुख्यालय छतरपुर में है। रोजाना होने वाली बिक्री का पैसा रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिये मुख्यालय भेजा जाता है।
विज्ञापन


रेडिएंट की ओर से कैश कलेक्ट करने रोजाना कोई न कोई एजेंट आता है। मंगलवार दोपहर 1:40 बजे रेडिएंट की ओर से नवीन नामक एजेंट रुपये लेने आया। उसके पीछे दो और युवक शोरूम में दाखिल हो गए। एक युवक हेलमेट लगाए था, जबकि दूसरे ने अंगोछे से मुंह छिपा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने तमंचा निकाला तो काउंटर पर खड़ी सेल्सगर्ल आशिना ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तमंचा देख शोरूम में मौजूद कर्मचारी सौरभ, परवेश कुमार सहित चार-पांच महिला ग्राहक दहशत में आ गए। एक बदमाश ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बदमाशों ने नवीन का रुपयों भरा बैग छीना और फरार हो गए।

नवीन कुमार के मुताबिक, बैग में  कई अन्य शोरूम और संस्थाओं से वसूल कर लाए गए करीब आठ लाख रुपये थे। बदमाशों के जाते ही आशिना ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। थोड़ी ही देर में कोतवाली प्रभारी सुरेश भड़ाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एसएचओ सुरेश भड़ाना ने बताया कि बदमाश कितनी रकम ले गए इसकी जानकारी की जा रही है। पीड़ित नवीन कुमार ने जहां-जहां से सोमवार को पैसे कलेक्ट किए थे, वहां से डिटेल मांगी गई हैं, क्योंकि बैग में नकदी के साथ रसीदें भी चली गईं।


रेकी कर वारदात अंजाम देने की आशंका
रेडिएंट का कलेक्शन एजेंट नवीन बाइक से बीके चौक की ओर से मार्केट पहुंचा, जबकि लाल बाइक पर सवार बदमाश मेट्रो चौक की ओर से आए। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी की होगी और वारदात अंजाम देने के लिए नवीन का पीछा करते हुए ही मार्केट पहुंच गए होंगे। बदमाशों ने शोरूम के कैश काउंटर में रखे करीब बीस हजार रुपये नहीं छुए, सीधे नवीन का बैग झपटा और फरार हो गए। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में कैश कलेक्शन कंपनी के किसी कर्मचारी का हाथ है। सेल्सगर्ल ने भी हुलिए के आधार पर एक बदमाश की पहचान कैश कलेक्शन कंपनी के एक पुराने एजेंट के रूप में की है, जो फिलहाल नौकरी छोड़ चुका है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed