{"_id":"58fce05d4f1c1b09038b5ead","slug":"8-arrested-in-woman-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला की हत्या के आरोप में आठ के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के आरोप में आठ के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर झिरका के बीवां गांव में एक 35 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति, ससुर, देवर, मामा ससुर एवं दो ननद सहित आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अल-आफिया अस्पताल मांड़ीखेडा भेज दिया है। मृतका के पिता शेर मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शेर मोहम्मद निवासी बिछोर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी बेटी तबस्सुम की शादी 16-17 वर्ष पहले फिरोजपुर झिरका थाने के अंतर्गत गांव बीवां के बरकत पुत्र मुस्ताक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
लगभग डेढ़ वर्ष पहले तबस्सुम को पैरालाइसिस हो गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। आरोप है कि शनिवार को जैसे ही सोने लगी तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। ससुराल वालों ने मौके का फायदा उठाने के साथ-साथ देवर नफीस जोकि कंपाउंडर का काम करता है से जहरीली दवाई का इंजेक्शन लगवाने के साथ-साथ जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे तबस्सुम की मौत हो गई। शेर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की साजिश रचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
शमशेर सिंह थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका का कहना है कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने तबस्सुम के पति बरकत, ससुर मुस्ताक, चचिया ससुर खालिद, देवर नफीस, ननद साहिनी एवं रुक्की निवासियान बीवां थाना फिरोजपुर झिरका एवं मामा ससुर लीला व मामा ससुर का भतीजा सोहराभ निवासी जाजोर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।