फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75 to get a job in Dubai duped in the name of.

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 को ठगा

Sun, 15 Feb 2015 02:55 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Sun, 15 Feb 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
75 to get a job in Dubai duped in the name of.
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक कंपनी ने 75 लोगों से 20 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मोबाइल पर एसएमएस कर लोगों से संपर्क किया। इसके बाद मेडिकल और टिकट के लिए उनसे पैसे जमा करा लिए।
विज्ञापन


कंपनी संचालक ने फर्जी वीजा और पासपोर्ट की कॉपी भी भेजी थी। कंपनी ने टिकट भी बुक कराई, जो बाद में कैंसल कर दी। फ्लाइट पकड़ने के लिए लोग पहुंचे, तो उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन


उन्होंने थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है। मध्यप्रदेश स्थित बेतुल क्षेत्र निवासी सचिन व रामदास ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व इंदिरापुरम की एक कंपनी ने एसएमएस भेजकर उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था। उनसे मेल पर दस्तावेज मांगे। कुछ दिन बाद कंपनी नेे फोन पर नौकरी लगने की सूचना दी और उन्हें इंदिरापुरम बुलाया गया।


यहां पर उनसे मेडिकल, वीजा-पासपोर्ट बनाने के नाम पर  25 हजार लिए गए। सभी लोगों का दिल्ली में मेडिकल भी कराया गया था। पैसा जमा करने की रसीद भी दी गई।

20 दिन बाद ईमेल कर उनको पासपोर्ट व वीजा की कॉपी भेज दी गई। तीन फरवरी को नागपुर से दुबई के लिए फ्लाइट के बारे में बताया और टिकट भी मेल कर दी गई है।

लोग एयरपोर्ट पहुंचे, मगर टिकट कैंसल हो गई है। उन्होंने कंपनी में फोन किया तो 10 फरवरी को दूसरी फ्लाइट होने की बात कही गई।

कंपनी का फोन बंद मिलने पर पीड़ित 12 फरवरी को इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड के कंपनी कार्यालय पहुंचे, तो वहां पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed