{"_id":"570f8d274f1c1b2b234a6abd","slug":"70-thousand-looted-from-atm-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम, मोबाइल छीन ले गया, खाते से निकाले 70 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम, मोबाइल छीन ले गया, खाते से निकाले 70 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों के कटपीस का कारोबार करने वाले दंपति को एक बाइक सवार बदमाश ने कराधान विभाग का कर्मचारी बता कर एटीएम मोबाइल आदि छीन लिए और बाद में खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस केस दर्ज कर बदमाश का सुराग लगाने में जुटी है।
मुन्नालाल दिल्ली की संजय कॉलोनी फेज दो में रहते हैं। वह फैक्ट्रियों से सेकेंड्स और कटपीस कपड़े खरीद कर बाजारों में बेचते हैं। बुधवार शाम वह अपनी कार में माल भरकर बेचने के लिए पत्नी के साथ फरीदाबाद की बाजार आ रहे थे। सूरजकुंड गोल चक्कर के पास हेलमेट पहने एक बाइक सवार पीछे से आया और उसने उनकी कार रुकवाई।
युवक ने खुद को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि गोल चक्कर पर साहब की गाड़ी खड़ी है और धमकाया कि इशारा करने पर भी उन्होंने कार क्यों नहीं रोकी। चोरी से कपड़े लाने का इलजाम लगाते हुए माल के कागज दिखाने को कहा। कागजात दिखाए तो उसने कार के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी जेब से वॉलेट निकाला तो युवक ने उसे छीन लिया। वॉलेट में रखे एटीएम कार्ड का पिन नंबर आदि भी उसने धमकाते हुए पूछ लिया। इसके बाद दंपति को गोल चक्कर पर आने की बाद कह वॉलेट लेकर चला गया। गोल चक्कर पर दंपति को कोई नहीं मिला।
इस दौरान उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। वह शिकायत दर्ज कराने प्रह्लादपुर थाने गए लेकिन घटना स्थल सूरजकुंड थाने का होने की बात कह उन्हें वहां से टरका दिया गया।
एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बैंक खुलने के बाद खाते और रुपये निकालने की डिटेल ली जाएगी। बदमाश को पकडने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।