फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   68 years old woman arrests in theft

चोरी करते पकड़ी गई बुजुर्ग महिला, गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2014 06:05 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
68 years old woman arrests in theft
अपने शौक के लिए रामनगर, कृष्णा नगर निवासी हरनीत कौर (68) शोरूम में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। उसने अपना गैंग बना रखा था। गैंग की महिला सदस्यों के साथ वह खुद शोरूम में आने वाले लोगों के सामान पर हाथ साफ करती थी।
विज्ञापन


हौजखास थाना पुलिस ने सोमवार को साउथ एक्स स्थित एक बड़े शोरूम में वारदात करने पहुंची वृद्धा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने वृद्धा को जमानत देने से इनकार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया आरोपी महिला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम की रिश्तेदार का भी सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ाई

68 years old woman arrests in theft

पुलिस के अनुसार मूल रूप से अमृतसर (पंजाब ) की रहने वाली हरनीत कौर काफी समय से दिल्ली में रह रही है। उसका बेटा कंप्यूटर इंजीनियर है। सोमवार को हौजखास के कार्यवाहक थानाध्यक्ष जस मोहिंदर चौधरी व हवलदार जयपाल की टीम ने वृद्धा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में हरनीत ने बताया कि किसी को उस पर शक न हो, इसलिए वह महंगे कपड़े पहनकर और हाथ में महंगा फोन लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े शोरूम में वारदात करने जाती थी। उसके साथ गैंग की तीन-चार महिला सदस्य भी होती थीं। पुलिस ने बताया कि वृद्धा साउथ एक्स स्थित पेंटालूंस समेत ब्रांडेड कपड़ों के कई शोरूम में लोगों का सामान चोरी कर चुकी है।

आरोपी वृद्धा ने बताया कि वह शौक के लिए वारदात करती थी। पुलिस ने हरनीत कौर की गिरफ्तारी से चोरी के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। सबूत के तौर पर पुलिस के पास महिला की वारदात करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी है। आशंका जताई गई है कि वृद्धा कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed