पानी पीने के बहाने घर में घुसे बदमाश, 6 लाख लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में सोमवार सुबह 6 लाख रुपए की लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का ये भी कहना है कि मामला काफी संदिग्ध है क्योंकि जिस महिला ने चोरी की जानकारी दी है वह बार-बार अपना बयान बदल रही है।
महिला का आरोप है कि दो लोग पानी पीने के बहाने घर में घुसे और फिर उसे बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पिस्टल दिखाकर छीन ली चाभी
महिला ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि वह नकाबपोश लोगों को पानी देने के लिए राजी कैसे हो गई।
पुलिस के अनुसार रति गोयल पति प्रवीण के साथ रोहिणी सेक्टर-17 में रहती है। प्रवीण की नरेला में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार सुबह वह फैक्ट्री चला गया। दोपहर में उनके घर के सामने दो लोग आए और रति से पीने के लिए पानी मांगा।
वह पानी लेने के लिए घर के अंदर चली गई तभी दोनों व्यक्ति भी घर में घुस आए। उन्होंने पिस्टल और कट्टा दिखाकर रति को बंधक बना लिया और उससे अलमारी की चाभी ले ली।
जांच के दौरान मिला कट्टा
बदमाशों ने अलमारी में रखा ब्रीफकेस लूट लिया, जिसमें छह लाख रुपये थे। महिला को कमरे में बंद कर दोनों फरार हो गए। इसके बाद रति ने फोन कर पति को घटना के बारे में बताया।
प्रवीण की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। जांच के दौरान घर में एक कट्टा मिला। बताया गया है कि भागने के दौरान बदमाशों का कट्टा वहां छूट गया।
प्रवीण ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे सात लाख रुपये दिए थे। इसमें से छह लाख रुपये किसी दूसरे व्यक्ति को देने थे। रति ने ये रुपये ब्रीफकेस में रखकर शेष एक लाख निकाल लिए थे।