{"_id":"1d95fd997ec790b921924bb0c8ecf0ac","slug":"50-thousand-of-the-company-manager-of-the-bank-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने कंपनी मैनेजर से 50 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सामने कंपनी मैनेजर से 50 हजार की ठगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में तैनात परचेज मैनेजर से दो युवकों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। वारदात पीएनबी की नेहरूनगर शाखा के समाने हुई।
विज्ञापन
100 रुपये का नोट खुलवाने के बहाने बदमाशों ने वारदात की। बैंक के सीसीटीवी में ठगों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाल्मीकि कुंज पटेल नगर निवासी अनिल वर्मा मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी कंपनी में परचेज मैनेजर हैं। कंपनी की मालकिन आशा दीक्षित ने बताया कि अनिल पिछले 10 वर्षों से कंपनी में कार्यरत है।
बृहस्पतिवार सुबह उसे कंपनी के अकाउंट से नेहरूनगर स्थित पीएनबी बैंक की शाखा से 80 हजार रुपये निकालने के लिए भेजा था।
अनिल ने बताया कि बैंक से 80 हजार रुपये निकाल उन्हें फाइल में रखकर वह बाहर आया और स्कूटर की डिग्गी में रकम रखने लगा तो दो युवक आए और 100 का नोट दिखाकर खुल्ले रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
इनकार करने पर अचानक एक युवक ने हाथों से फाइल समेत रकम ले ली और स्कूटर की डिग्गी में रख दी। अनिल ने विरोध जताया तो दूसरे साथी ने बताया कि वह करोड़पति खानदान से है। रुपये लेकर नहीं भाग रहे।
विज्ञापन
अनिल 80 हजार में से कुछ रुपये नैनीताल बैंक में जमा कराने के लिए मालीवाड़ा आया तो फाइल में सिर्फ 30 हजार रुपये मिले। 50 हजार गायब थे।
आरोप है कि पीएनबी के बाहर मिले दोनों युवकों ने ही 50 हजार रुपये की रकम गायब की है। पीड़ित ने सिहानीगेट कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों की तस्वीर पीएनबी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।