{"_id":"ba1c980e333a30b0052e6c87df11586e","slug":"5-theft-case-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानः तेजी से चोरी हो रहे हैं नोएडा के लैपटॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधानः तेजी से चोरी हो रहे हैं नोएडा के लैपटॉप
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Feb 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग-अलग चोरी की वारदातों में चोरों ने नगदी, लैपटॉप, पासबुक व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोर पासबुक के जरिए बैंक से सवा चार लाख रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
पहली घटना सी ब्लॉक सेक्टर-26 में हुई। यहां रहने वाले दीपक पांडेय ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके मकान की खिड़की तोड़कर चोर नगदी, जेवरात व अन्य घरेलू सामान ले गए।
विज्ञापन
सेक्टर-10 के सी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी का ताला तोड़कर चोर आफिस में रखा लैपटॉप, चेकबुक व पासबुक चोरी कर ले गए।
चोरों ने पासबुक के माध्यम से बैंक में जाकर सवा चार लाख रुपये भी निकाल लिए। कंपनी के मालिक मनमोहन ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: साथी को सबक सिखाने के लिए उसकी कार ही लूट ली
विज्ञापन
सेक्टर-11 के ए ब्लॉक में रहने वाले सुमित गुप्ता ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके कमरे का ताला तोड़ कर चोर लैपटॉप, पर्स चोरी कर ले गए।
ई ब्लॉक सेक्टर-41 निवासी राजीव माधव गोस्वामी के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के जेवरात व नगदी ले गए हैं। वहीं, डी ब्लॉक सेक्टर-93 निवासी मनोज के मकान का ताला तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके अलावा एनएच-24 पर एनआईबी चौकी के पास खड़ी गाजियाबाद निवासी स्वदीप सिंह की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।