फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 people tries to rape a woman, fir

पहले रेप की कोशिश, फिर भरी पंचायत घुटने टेकवा कर...

Mon, 17 Feb 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 17 Feb 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
5 people tries to rape a woman, fir

दनकौर कोतवाली के भट्टा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के बाद पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गया है। पीड़िता का पति पंचों के फरमान से डर कर गांव से पलायन कर चुका है।

विज्ञापन


जबकि महिला भी गांव छोड़कर जाने की तैयारी में है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली के भट्टा गांव में एक परिवार एक व्यक्ति के मकान में शरण लेकर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: वेलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी को पीड़ित व्यक्ति की पत्नी के साथ पड़ोस के ही पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पति ने उसे बचाया। पीड़ित दंपति घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।

इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पंचायत की। पंचायत में पीड़ित दंपति को बुलवाया और वहां पर पंचों ने पीड़िता को घुटने टेककर पंचायत में गलती मनवाई गई कि उसने जो शिकायत दी है वह गलत है। बाद समझौता करवा दिया गया।


पढ़ें: बदमाश लूटते रहे, पुलिस लड़ती रही

महिला का आरोप है कि पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोपियों को दो-दो जूते मारकर छोड़ दिया। साथ ही पीड़ित दंपति को चेतावनी दी कि अगर महिला ने इस फैसले का विरोध किया तो उसके पति का अपहरण करा लिया जाएगा।

पंचायत में दी गई चेतावनी के बाद पीड़िता का पति गांव से पलायन कर गया। पीड़िता का कहना है कि वह भी गांव छोड़ने की तैयारी में है। उधर, दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ  शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed